जिला जेल में कवियों ने सुनाए आजादी के तराने,
खेकड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला कारागार बागपत में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने आजादी के तराने सुनाए। देशभक्ति की कविताओं पर बंदी झूम उठे और भारत माता की जयकारे नारे लगाए।
ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। विराट कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवियों ने भाग लिया। कवियों ने देश की आजादी में योगदान करने वाले शहीदों को याद किया। आजादी के तरानों से भरपूर काव्य पाठ से जेल परिसर गूंज उठा। भाव विभोर होकर बंदियों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम के आयोजक कवि आरपी शर्मा और संयोजक अनिल अग्रवंशी रहे। इस दौरान कारागार अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा, जेलर आकाश शर्मा, डॉ. जावेद खान, प्रशांत कुमार समेत बंदीरक्षक और सैकड़ों बंदी शामिल हुए।