फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन रथयात्रा के समापन पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
खेकड़ा के जैन इंटर कालेज में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में रचना पढते कवि - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। दशलक्षण पर्व जैन रथयात्रा के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें कवियों ने देशभक्ति और सद्भाव से परिपूर्ण रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

जैन इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित कवि सम्मेलन में देश भर से आए कवियों ने रचनाएं पढ़ीं। अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का, अंकित जैन अरिहंत जैन ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। हेमचंद दिनेश जैन, मनीष जैन, आर्यन जैन ने चित्र अनावरण किया, वीर रस के कवि मुकेश मोलवा ने 125 करोड़ भारतीयों के दिल में अब्दुल कलाम रहते हैं, रचना सुनाई।
कवि गौरव चौहान ने शहीदों को नमन किया। कवि कमलेश बसंत ने मंच को हास्य से सराबोर कर दिया। कवि पदम अलबेला, सुनहरी लाल तुरंत की रचनाएं सराहनीय रहीं। कवि सोनल जैन और गौरी मिश्रा ने शृंगार रस से भरी गजलें पढ़ीं। संचालन हास्य कवि पंकज फनकार ने किया। इस दौरान जैन रथयात्रा समिति के संरक्षक अजेश जैन, अध्यक्ष अंकुश जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, शुभम जैन, मोहित जैन, विशेष जैन, सुमेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें