फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने गई महिलाओं को पुलिस कर्मियों ने रोका

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करती बडौली रोड़ के आस पास की महिलाएं - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पूजा करने गई महिलाओं को पुलिस कर्मियों ने रोका
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। बड़ौली रोड स्थित माता के मंदिर में पूजा करने गईं महिलाओं को पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने के विरोध में महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों और आरोपियों पर खदेड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
तहसील में पहुंची महिलाओं ने बताया कि बड़ौली रोड पर 200 साल पुराना माता का मंदिर है, जिसमें आसपास के लोग पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन पिछले दो माह से कुछ असामाजिक तत्व मंदिर में आकर महिलाओं को परेशान करते हैं और विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर भगा देते हैं। आरोपी मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि मंगलवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने गईं महिलाओं को आरोपियों के इशारे पर पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर महिलाओं के साथ पुलिस कर्मियों के साथ आए आरोपियों ने हाथापाई का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों व अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं तहसील में ही अनिश्चितकालीन धरना देंगी। हंगामा व प्रदर्शन करने वालों में पूनम, सोनिया, पिंकी, सीमा, रेशमा, सत्तो, ओमकली, ज्योति, सोनम, रेटा, रेखा, ममता, बबीता शामिल रही। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जमीन पर काफी समय से विवाद चला आ रहा है और इस जमीन पर कोर्ट का स्टे भी है। पुलिस कर्मियों को सूचना मिली थी कि जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची तो महिलाएं एकत्रित थीं, उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया था। खदेड़ने जैसा मामला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें