फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंड़ी पर खूब उड़ाया रंग, छा गई खुशियां

विज्ञापन
सूजती गांव में एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलती सास-बहू - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दुल्हैंडी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। युवाओं की टोलियां ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।
विज्ञापन

होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बच्चे, बूढ़े और जवान होली की मस्ती में रंग गए। नगर के विभिन्न मोहल्लों में जमकर गुलाल उड़ाया गया। बच्चों ने पिचकारी से एक दूसरे को भिगोया। महिलाओं ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। मिठाई खिलाई गई। सरूरपुर कलां, अग्रवाल मंडी टटीरी, काठा, फैजपुर निनाना गांव में त्योहार पर खुशियां छाई रही। दिनभर लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार की बधाई देते रहे। फिल्मी गीतों और ढोल की थाप पर युवा झूमते हुए नजर आए। पुलिस ने दुल्हैंड़ी पर गश्त की। संवेदनशील गांव और क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें