फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। प्राथमिक विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य वृहद जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही उसके दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शिवानी त्यागी के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों को शपथ दिलाई। इसके उपरांत पुरुष व महिला मंगल दल ने विद्यालयों में महा सफाई ड्राइव कर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाकर प्लास्टिक एकत्रीकरण किया। इस दौरान शिवानी त्यागी ने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। प्लास्टिक एकत्रीकरण में वर्षा, डोली पाल, प्रियंका, राधिका, सागर, अकरम, मधु आदि शामिल रहे।
उधर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा में एनवायरमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में निदेशक संजय राणा ने शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाते हुए थैले वितरित किए। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, रुचि शर्मा, शकीला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें