बड़ौत। हरित प्राण संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ावद में गंगा उत्सव के संबंध में संगोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया ।
जिसमें करीब 100 बच्चों और ग्रामीणों ने भाग लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी डॉ. हेमंत सेठ व डॉ. दिनेश बंसल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हरित प्राण के मार्गदर्शक सुभाष जैन, राहुल चिकारा, वन दरोग़ा रवि चौधरी, शरदेंदरु शर्मा, ईश्वर कौशिक भीम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद