चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। मथुरा निवासी जगवीर पुत्र छतर सिंह मंगलवार सुबह कैंटर लेकर हरियाणा से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के समीप लघुशंका के लिए जाते हुए उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद