बड़ौत। सेंट आरवी काॅन्वेट स्कूल में मंगलवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय जैन व हर्षित जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सेंट आरवी काॅन्वेट स्कूल की तरफ से उज्ज्वल, हर्ष, अर्पित, कृष, अक्षित, गणेश, सूर्यांश, राज, आर्यन, बादल व वनस्थली पब्लिक स्कूल से पारस पंवार, वंश, विपुल तोमर, हर्षित राणा, आयुष, हर्ष, अभिषेक दांगी, शिवांग सिंह, करण तोमर आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में वनस्थली ने 22, सेंट आरवी काॅन्वेट स्कूल ने 25, दूसरे मैच में सेंट आरवी काॅन्वेट स्कूल ने 23 व वनस्थली ने 25 अंक प्राप्त किए। फाइनल मुकाबले में सेंट आरवी काॅन्वेट स्कूल ने 25-23 से वनस्थली को हराया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।