बागपत। बागपत जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से शनिवार को योगीनाथ विद्यापीठ में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। शुभारंभ स्कूल के निदेशक अशोक कुमार ने किया। सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पीली बेल्ट के लिए शुभम मलिक, रेहान, निशांत, अरुण नैन, हरी बेल्ट के लिए सोहेल, अंश नैन, निषिद्ध नैन, नीली बेल्ट के लिए अभि नैन, आदित्य नैन, लाल बेल्ट के लिए शिवा शर्मा, सत्यम, दिपांशु नैन, आर्यन धनकड़, केशव, आदित्य नैन ने जीत हासिल की। इस मौके पर शाहरुख खान, मनीष यादव, रविकांत शर्मा, आशीष शर्मा मौजूद रहे।