फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव में आयोजित जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में शनिवार को शहीद विशाल विजय देशवाल की स्मृति में दूसरी जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 14 गांवों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रतियोगिता के आयोजक संजीव भारद्वाज, ग्राम प्रधान सतपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में पहला मैच गौना और रोशनगढ़ के बीच खेला गया। इसमें गौना की टीम ने रोशनगढ़ की टीम को 60-55 से हराया।
दूसरे मैच रामनगर व गांवड़ी के बीच खेला गया। गांवड़ी ने 52-40 से मैच जीता। ढिकौली व रावा के बीच हुए मैच में रावा की टीम ने 39-31 प्वाइंट से मैच जीता। सर्वोदय अकादमी बालैनी व मोहम्मदपुर धूमि के बीच खेले गए मैच में मोहम्मदपुर धूमि की टीम ने 45-34 से जीत दर्ज की। मौके पर नितिन यादव, चोहल सिंह, नाहर सिंह, कपिल, रजत, सौरभ, प्रधानाचार्य राज सिंह, दिनेश, लाला, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें