फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुनील कुमार तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बादल, ऊधम और कामिल, बालिका वर्ग में नेहा, वर्षा और सोनिया, लंबी कूद बालक वर्ग में गौरव, अंकुर और अर्जन, बालिका वर्ग में आंचल, सोनिया और शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में राहुल, मुकुल और आकाश, बालिका वर्ग में वर्षा, सोनिया और शिवानी, 1500 मीटर बालक वर्ग में ऊधम, सूरज और रोहित यादव, बालिका वर्ग में वर्षा, नेहा और वर्षा नैन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस दौरान खेल शिक्षक डा. सुनील धीमान, डा. जगदीश कुमार, डा. प्रमोद बालियान, डा. मनोज कुमार, शिवेन्द्र मिश्र, गोपेश्वर दत्त पांडेय, स्वाति तोमर, गुंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें