बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय रस्साकशी प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत सहित कई जगहों की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम प्रथम, एमसी मेरठ की टीम द्वितीय रही।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम प्रथम व जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की टीम द्वितीय रही। मिश्रित वर्ग की प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम प्रथम, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की टीम द्वितीय रही। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर विवि पर्यवेक्षक डॉ. योगेश कुमार, डॉ. प्रवित्रा खत्री रहे। मौके पर डॉ. संदीप, डॉ. नरेंद्र, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. राजीव, डॉ. विजयपाल, डॉ. दीपक जैन, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. राजकुमार शामिल रहे।