फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तंत्र विद्या कर लाखों की संपत्ति हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले व्यक्ति की लाखों की संपत्ति हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बृहस्पतिवार को सीओ से मिलने भी पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अरविंद कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला है। बताया कि उसके दोनों बच्चों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी, फिर दोनों एक-दूसरे के साथ झगड़ने लगे। इससे तंग आकर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती बताई तो उसने कहा कि यह ऊपरी साया है, ऐसे ठीक नहीं होगा। तंत्र विद्या ही इसका हल है। झांसे में लेकर कई बार हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर ले गया और जंगली जानवरों की बलि दिलवाई। आरोप लगाया कि इसी की आड़ में आरोपी तांत्रिक ने 82 गज का प्लाट अपने नाम करा लिया और एक लाख से अधिक की संख्या हड़प ली। अब शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें