बड़ौत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में शनिवार को चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य मास्टर रिछपाल व ग्राम प्रधान आदित्य तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पहले दिन गुराना, लौहड्डा, वाजिदपुर, बिनौली, बड़ौत आदि सहित कई गांवों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और दमखम दिखाया। रविवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सोनू, मोनू, मोहित, सचिन, शोकेंद्र, डॉ. अरुण, कृष्णपाल, ऋषिराज ठेकेदार, ओमवीर, कुलभूषण, बोबी, मनोज, बहादुर, अनिल, हरेंद्र, सुधीर, दीपक, मुकुल, आकाश, अतुल, प्रशांत, मोहित, अर्पित, अनुज, हनी, अक्षय, उत्तम, शिवम का योगदान रहा।