फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला वूशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिव्या ज्योति पब्लिक स्कूल, क्यामयपुर में शुक्रवार को जिला वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संघ के पदाधिकारियों ने विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वूशु संघ के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और संघ के सचिव राज विपिन जोशिया ने संयुक्त रूप से किया। इसमेें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच और संघ के जिला सचिव राज विपिन जोशिया ने बताया बालिका वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में अनुसुइया प्रथम, तनिसा राजपूत द्वितीय और सरस्वती तृतीय रही। 48 किलो भाग वर्ग में खुशी शर्मा विजेता और मानसी उपविजेता रही। 45 किलोग्राम भाग वर्ग में शगुन विजेता रही। बालक वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में दीपांशु शर्मा विजेता, 56 किग्रा भार वर्ग में वीशू विजेता, 60 किग्रा भार वर्ग में सोनू विजेता और 65 किग्रा भार वर्ग में शाहरुख अली विजेता रहे। बाद विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें