खेकड़ा स्टेडियम में साई सेंटर का प्रस्ताव पास होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते ख
- साई सेंटर बनने से युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेकड़ा स्टेडियम में साई सेंटर का शासन से प्रस्ताव होने की खुशी में खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और अब उन्हें इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा।
खेकड़ा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के खिलाड़ी एकत्र हुए और वहां एक दूसरे को मिठाई खिलाई। राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार ने कहा कि खेकड़ा में साई सेंटर बनवाने के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह व सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के प्रयास से हुआ है। केंद्रीय मंत्री पहले से ही अपनी निधि युवाओं व खिलाड़ियों पर खर्च कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। खिलाड़ी अमित धामा ने कहा कि साई सेंटर खुलने से एथलेटिक्स, शूटिंग, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल और स्विमिंग जैसे खेल का अभ्यास कर सकेंगे। उन्हें इन खेलों के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। यहां मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ी भी आ सकेंगे। खुशी मनाने वालों में सत्यजीत तेवतिया, तुषार धामा, शेखर, शिवम धामा, तरुण यादव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।