बागपत। जिले में शनिवार को पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
जिले में शनिवार को 15 लाख 4757 पौधे लगाए जाने हैं और नौ नर्सरी में 40 प्रकार के पौधों की व्यवस्था कराई गई है। पौधे लगाने के लिए तीन एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट व 23 जिला स्तरीय अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनमें जोनल मजिस्ट्रेट बागपत एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश यादव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक इंदू सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, बीएसए गीता चौधरी, डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद त्रिपाठी को बनाया।
जोनल मजिस्ट्रेट खेकड़ा एसडीएम ज्योति शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता नलकूप अशोक गौतम, डीपीआरओ अरुण अत्री, श्रमायुक्त विनीता सिंह को बनाया। जोनल मजिस्ट्रेट बड़ौत एसडीएम अमरचंद वर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट उपायुक्त जिला उद्योग अर्चना तिवारी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण हबीबुल्ला, उप वाणिज्यकर अधिकारी श्याम लाल, राज्यकर अधिकारी प्रेम किशोर सैनी, जिला बचत अधिकारी विवेक शर्मा, उपकृषि निदेशक दुर्ग विजय सिंह, जल निगम अधिशासी अभियंता अमित कुमार, प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।