बिनौली। बिनौली गांव से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को 25 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है। सभी श्रद्धालु आगामी 1 जुलाई को बालटाल से यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
जत्थे के रवाना होने से पहले श्रद्धलुओं ने बस स्टैंड बिनौली पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में पंडित बुद्धविलास त्रिपाठी के निर्देशन में पूजा अर्चना की और इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने नारियल तोड़कर प्रसाद का वितरण कर उनकी यात्रा की मंगल कामना की। इस दौरान डॉ. बाबू सिंह,पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, राजीव गोस्वामी, मास्टर योगेंद्र धामा उपस्थित रहे।