अमीनगर सराय। बासौद गांव में श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। डीएम से शिकायत करते हुए समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
गांव के कृष्णपाल, सोनू, रिंकू, शादाब, महताब ने बताया कि नहर पटरी पर श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रस्ते पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा नहर के कूड़े को सड़क पर डाल दिया गया है, यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जब लोग रास्ते से गुजरते हैं तो फिसलकर घायल हो रहे हैं। यहां गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत करते हुए सफाई कराने की मांग की। साथ ही सफाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
- नहर से गंदगी को निकालकर रास्ते पर डाल दिया गया है। इससे लोगों को यहां से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। -ताराचंद गुप्ता
- रास्ते पर गंदगी के कारण किसानों का वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। पैदल जाने वाले लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसका समाधान कराया जाना चाहिए। -दिनेश तोमर
- नहर की सफाई के बाद कूड़े को पटरी पर डाल दिया जाता है, जिससे यहां से निकलना मुश्किल गया है। गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। -टिंकू गुप्ता
वर्जन
- कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर कूड़ा डाल दिया जाता है। अभी कुछ दिन पहले भी सफाई कराई गई थी। टीम को भेजकर फिर से सफाई कराने का कार्य किया जाएगा। -रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग