फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मासिस्ट को एनएचएम कार्य से हटाया, दो बीपीएम का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर फार्मासिस्ट राजकुमार को एनएचएम के कार्य से हटा दिया है। इसके अलावा मरीजों के खाने पीने की सही व्यवस्था न करने पर खेकड़ा के बीपीएम रुपेंद्र शर्मा, अनमोल और एप्लीकेशन में मदर रजिस्ट्रेशन में लापरवाही बरतने पर बड़ौत के बीपीएम सचिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीएचसी खेकड़ा के पूर्व अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने अच्छा कार्य करने वाले आयुष्मान मित्र, कोटेदार और सीएससी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा ,108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस सेवाओं को मरीज को ड्राप व पिकअप करने में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। महिला नसबंदी में छपरौली ब्लॉक की स्थिति जीरो होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में 20 अगस्त, 13 सितंबर और 15 सितंबर को प्रसूताओं की मौत की जांच करेन के लिए कमेटी गठित कर जांच करने और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को रात में सीएचसी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, सीएमएस डॉ एसके चौधरी, एसीएमओ डॉक्टर गजेंद सिंह, डॉ दीपा सिंह, डॉ एमएस भदोरिया ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीरसहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें