फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग और नेहरू युवा केन्द्र ने पक्का घाट पर मनाया गंगा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वन विभाग और नेहरू युवा केंद्र की ओर से नदियों के संरक्षण के उद्देश्य से गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। नगर के पक्का घाट पर दीप प्रज्ज्वलन एवं संध्या आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, विशिष्ठ अतिथि विधायक योगेश धामा व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को नदियों की अहमियत की जानकारी दी। इस मौके पर यमुना का पूजन कर दीपोत्सव मनाया गया तथा यमुना के घाट पर संध्या आरती की गई। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने रंगोली बनाई और दीप प्रज्ज्वलन किया। यमुना पर हुई आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, अमन कुमार, सुषमा त्यागी, नीतीश भारद्वाज, गगन त्यागी, साहिल, धोनी, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें