फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में छापे,हड़कंप

Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रिमोट डिवाइस लगाकर पेट्रोल-डीजल की चोरी करने का लखनऊ में भंडाफोड़ होने के बाद बागपत में भी चेकिंग अभियान चलाया।  बुधवार को शहर के पेट्रोल पंप पर छापामारी की। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। टीम ने पेट्रोल पंप की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


चिप लगाकर पेट्रोल और डीजल चोरी कर लखनऊ में खुलासा होने के बाद प्रदेश भर में चेकिंग अभियान जलाया जा रहा है। इस क्रम में एसडीएम आदित्य प्रजापति, जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, सीओ श्वेताभ पांडेय और पेट्रोल पंप मशीन के इंजीनियरों ने शहर के बड़ौत रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार दोपहर छापामारी की। 

पंप से लिए पेट्रोल की जांच की। चमन शर्मा के मुताबिक पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं मिली है। कोई गड़बड़ी न की जाए, इसके लिए अलग से एक चिप लगा दी। इससे छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें