फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएशन पदाधिकारी के पेट्रोल पंप पर धांधली जांची

Sun, 30 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पेट्रोल पंपों पर हाईटेक तरीके से हो रही धांधली के मामलों के बीच शनिवार को नोएडा स्टेट इंडियन आयल ब्रांच के बिक्री अधिकारी एवं बागपत नापतोल अधिकारी की टीम इंडियन आयल एशोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष के डूंडाहैडा के पास स्थित पेट्रोल पंप चेकिंग को पहुंची। टीम ने दावा किया िकि यहां सब ठीक मिला। बाद में टीम लौट गई।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहैडा के पास स्थित इंडियान ऑयल एसोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष संजीव यादव के पेट्रोल पंप पर स्टेट इंडियन आयल नोएडा ब्रांच के बिक्री अधिकारी गौरव सिंह, मयंक गुप्ता, बागपत के नापतौल अधिकारी नन्हें लाल टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों पर हो रही धांधली के चलते यह चेकिंग की जा रही है।

उन्होंने करीब दो घंटे तक यहां डीजल और पेट्रोल भरने के साथ ही नापतौल यंत्र की जांच की। लेकिन जांच के दौरान सभी कुछ ठीक पाया गया। नोएडा से आए अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि नापतौल सही पाया गया है। जांच में प्रति पांच लीटर पर 20 से 25 मिली अधिक तेल देना पाया गया।  
विज्ञापन


इसके बाद टीम लौट गई। दूसरी ओर, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि सबसे पहले उनके पेट्रोल पंप की जांच हुई। यह एक अच्छी बात है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की वह सराहना करते है। यदि कोई भी घटतौली करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। इसमें एसोसिएशन किसी को कोई संरक्षण नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें