कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री के प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने के विरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर धरना दिया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुटा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ देशभर में भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए यूएनओ में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के माफी न मांगने पर इसका विरोध किया जाएगा और पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में इसका जवाब दिया जाएगा। देश की जनता पीओके पर कब्जा करना जानती है।