फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में लोगों का हंगामा

Thu, 06 Jul 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में मंगलवार की देर शाम अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे संविदा कर्मियों को आक्रोशित लोगों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने संविदा कर्मचारियों को मुक्त कराया। इस मामले में जहां संविदा कर्मचारियों की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज हो गया, वहीं लोगों ने बैठक कर ऊर्जा निगम की मनमानी को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से पट्टी चौधरान के लोग अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों को दिनभर में केवल पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, वह भी टुकड़ों में। मंगलवार को भी पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से जूझते रहे। जिस कारण मंगलवार की देर शाम लाेगों का सब्र टूट गया और उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान संविदा कर्मचारी राहुल और कविन्द्र मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। इस मामले में संविदा कर्मचारियों की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं लोगों ने बैठक कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर आक्रोश जताया। गौरव तोमर ने कहा कि बिजली आपूर्ति को नियमित रूप से रखने के लिए विभाग फेल हो गया है, लोग गर्मी से जूझ रहे है, यदि ऐसा ही रहा, तो जल्द ही लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे। उधर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें