फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पटरियों पर दुकानें, सड़क पर पार्किंग

Thu, 06 Jul 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के मुख्य मार्ग पर पटरियों पर कब्जा किए दुकानदार
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की मुख्य सड़क की पटरियों पर फिर से दुकानें सजने लगी हैं। लोग सड़कों पर वाहन खड़ा कर यहां खरीदारी कर रहे हैं। इससे जाम लगने लग रहा है। स्थानीय अधिकारी इस ओर से उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

महावीर मार्ग पर पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। कुछ दुकानदारों ने तो सड़क पर ही सामान रख लिया है, उनके आगे की जगह पर ठेले-खोमचे वाले दुकानें सजा लेते हैं। इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। इसमें आधी सड़क अतिक्रमण की जद में आ जाती है। यही हाल कोताना मार्ग का है। यहां पर भी सड़क पर दुकानें सज रही है। बताया गया कि यहां दुकानदार ही ठेले आदि लगाने वालों से रकम भी वसूलते हैं। सड़कों पर अतिक्रमण से भीषण गर्मी में जाम लगने से लोग परेशान हो रहे है। सुबह और शाम को स्थिति ऐसी हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दिन निकलते ही नगर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या लोगों के लिए नासूर बन गई है।
अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में अभियान चलाया जाएगा। सामान जब्तीकरण के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। - अनुज कौशिक, ईओ नगर पालिका बड़ौत

बड़ौत के मुख्य मार्ग पर पटरियों पर कब्जा किए दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें