फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में शामिल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। झारखंड के गिरिडीह जनपद स्थित सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज आंदोलनरत हैं। रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित रैली में शामिल होने के लिए खेकड़ा से जैन समाज के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जैन समाज के जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन समाज का पवित्र क्षेत्र है। जैन तीर्थंकरों ने यहां साधना की, जैन समाज को अहिंसा और शाकाहार का संदेश दिया। लेकिन पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद पर्यटक जैन संस्कृति के विपरीत मांस मंदिरा का यहां सेवन करेंगे। जो जैन समाज की भावनाओं से खिलवाड़ है। सरकार को क्षेत्र की पवित्रता के लिए पर्यटक क्षेत्र घोषित करने का आदेश वापस लेना होगा। मांग पूरी ना किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिनेश जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, अजेश जैन, प्रदीप जैन, प्रवीन जैन, संदीप जैन, विकास जैन, अरूण जैन, मयंक जैन, साहिल जैन, राजेश जैन, नितिन जैन, नवीन जैन, मनोज जैन, संजय जैन, पीयूष जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें