खट्टाप्रहलादपुर गांव में चारों युवकों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव में भूसा लेने आए चार युवकों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। शमशाद पुत्र अनवर व मुस्तकीम पुत्र बाबू खान सतवाई मेरठ, रिजवान पुत्र अयूब व अयूब पुत्र मामू अशोक विहार लोनी गांव में भूसा लेने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने इनके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा है। उधर, निरपुड़ा गांव के अस्थाई आश्रय स्थल में तीन दिन से रुके हुए लोगों को सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके घर भेज दिया गया है। तीन दिन पूर्व गांव में आठ लोग अन्य जिलों से आए थे।