बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित केनरा बैंक शाखा की ओर से नगर में घूम रहे गोवंश के लिए चारा वाहन की व्यवस्था की गई। उन्हें चारा खिलाया गया। नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा और भट्टा ईंट निर्माण समिति के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, कैनरा बैंक दिल्ली रोड बड़ौत के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने वाहन को हरी झंडी दिखाई। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई और वाहन में भरकर नगर में गोवंश को खिलाया गया। 20 क्विंटल हरा चारा मशीन से कटवा कर बड़ौत शहर में जगह-जगह मिलने वाले पशुओं को डलवाया गया। उन स्थानों पर भी चारा डालकर छोड़ा गया, जहां पर आकर यह पशु विश्राम करते हैं ताकि वह वहां पहुंचने के बाद चारा खा सकें। चौधरी बृजपाल सिंह, विक्रम सिंह आर्य, सुबोध राणा, जितेंद्र सिंह मास्टर, धीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह का सहयोग रहा।