फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में ईद पर फरमान, पर्दे मे करें कुरबानी; यातायात का करें पालन

Mon, 17 Jun 2024 09:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईद के मौके पर फरमान जारी किया गया है। वहीं अकीकतमंद को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। कुर्बानी के जज्बे के साथ सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। ईद मनाने से पहले यूपी सरकार और काजियों ने लोगों को शांतिपूर्ण
विज्ञापन


बागपत में बकरीद की नमाज अदा कर देश में सुख और शांति की दुआ की गई। शहर काजी हबीबुर रहमान ने तकरीर मे कहा की रास्ते में अवशेष न डालें। जिससे आने जाने वाले को कोई परेशानी न हो। पर्दे में कुरबानी करें। एक बाइक पर तीन न बैठे और हेलमेट पहनकर बाइक चलाए। यातायात नियमों का पालन करें।

ईद से पहले यूपी पुलिस महानिदेशक का निर्देश
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को सुकशल संपन्न कराने को लेकर मुकम्मल शांति-व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गोवंश का बध रोकने को लेकर विशेष सर्तकता बरतने को कहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में ऐसी घटना न होने पाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटें। सभी जोन, रेंज और जिला के पुलिस अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में डीजीपी ने स्थानीय खुपिया तंत्र को सक्रिय रखने और शरारती तत्वों की लगातार निगरानी करने को कहा है। कहीं पर कोई शांति-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें