रटौल। कस्बे के सेवा नगर में पानी की निकासी न होने से जलभराव है। लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। नागरिकों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से समस्या के समाधान कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि पानी की निकासी न हाेने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तेे में भर जाता है। जिससे लोगों को गलियों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। गंदगी के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा वार्ड में संक्रमण फैलने का भी डर है। लोगों ने अधिकारियों से पानी की निकासी की व्यवस्था और सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
वार्ड में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या है। जलभराव होने के कारण मकानों में दरारें आने लगी हैं। बरसात होने पर स्थिति बदत्तर हो जाती है। - तनवीर सैफी
-जलभराव और गंदगी से दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। मोहल्ले में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -जुबेर आलम
-
वर्जन - सेवा नगर में पानी की निकासी का प्रस्ताव तैयार है, जल्द ही पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराकर रास्तों की मरम्मत कराई जाएगी। - विरज कुमार त्रिपाठी, ईओ