फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर लोगों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भगवान परशुराम संघ के तत्वावधान में शनिवार को पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पंडित सोमदत्त शास्त्री, नीरज शास्त्री, रामशंकर शुक्ला ने मंत्रोच्चार कर हवन में आहुतियां दीं। हवन के पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा, विशिष्ट अतिथि, पंडित ओमपाल शास्त्री, नीरज कौशिक, जयपाल शर्मा, नरेश शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम में 75 वर्ष पूर्ण होने पर कपिल देव शर्मा को परशुराम रत्न से, सेवानिवृत्त स्वर्णलता शर्मा, अमर सिंह शर्मा, डॉ. उमाकांत भारद्वाज, ललित शर्मा, अंजना शर्मा, प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, पंकज दीक्षित, आरती, नीरज शर्मा, गौतम, शौर्य कौशिक को श्री परशुराम गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र पाल शर्मा, सुभाष चंद्र त्यागी, अजय कौशिक, नरेश शर्मा, गगन गौड़, राकेश मोहन, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, हिमांशु कौशिक, पुनीत शर्मा, पंकज, कैलाश चंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, नागेश शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें