फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के बाद भी रूक नहीं रही ट्रिपल राइडिंग
विज्ञापन

बागपत। शासन ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना बढ़ा दिया है। पुलिस भी नियमित चेकिंग कर चालान कर रही है। इसके बावजूद भी नगर से देहात तक लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए नगर के देहात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर व देहात के मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात है। इसके बावजूद भी जिले में ट्रिपल राइडिंग रूक नहीं पा रही है। लोग खुलेआम यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे है। शनिवार को नगर के राष्ट्रवंदना चौक, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के अलावा नगर में कोर्ट रोड पर लोग बिना हेलमेट के बाइकों को दौड़ाते हुए दिखे। बाईक सवार यातायात के नियमों को ताक पर रखकर हाईवे पर एक बाइक पर तीन लोग सफर करते रहे। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है, इसके बावजूद लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। टीएसआई धीरेंद्र सिंह का कहना है कि लॉकडाउन व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
314 चालान किए, 38 हजार का जुर्माना लगाया
बागपत। पुलिस ने शनिवार को लॉकडाउन व यातायात के नियमों का पालन न करने पर जिले भर में 314 चालान कर 38 हजार छह सौ 50 रुपये का जुर्माना लगाया है। शनिवार को पुलिस ने कोविड-19 में 195 चालान कर 36 हजार दो सौ 50 रुपये तथा एमवी एक्ट में 119 चालान कर दो हजार चार सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें