फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बरनावा आश्रम पहुंचे लोग, नहीं मिला प्रवेश

Mon, 23 Jan 2023 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बरनावा आश्रम के बाहर बैठी साध संगत।
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचने पर रविवार को साध संगत वहां पहुंची, मगर उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर शनिवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचा है। उसके आने की सूचना पर रविवार को साध संगत आश्रम पर पहुंची, लेकिन डेरे के जिम्मेदार लोगों उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया। सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि आश्रम पर पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई। पैरोल के नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा।
कार से किया डेरे का भ्रमण
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को कार से संपूर्ण डेरे का भ्रमण किया। इस दौरान उसने खेती बाड़ी, जामुन के बाग, फुलवारी, कैंटीन, लंगर घर, पशुशाला को देखा और सेवादारों लोगों को साफ सफाई अभियान चलाने और कोविड के नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने अडानी अंबानी पर किए कटाक्ष

गुरमीत सिंह राम रहीम ने रविवार को अपने यूट्यूब एकाउंट से ऑन लाइन आकर अडानी अंबानी पर कटाक्ष किए। उसने पाखंडों में विश्वास रखने वालों से कहा कि अडानी अंबानी से पूछना चाहिए उन्होंने क्या क्या दबा रखा है। जो इतनी तरक्की कर गए। पूछना चाहिए पक्का उन्होंने भी कुछ ना कुछ तो किया होगा। किसी पांव के नीचे या गेट के नीचे कुछ तो दबाया होगा। इस दौरान डेरा प्रमुख ने उनसे बुरा न मानने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें