फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालकर यमुना को दूषित कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देकर नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। छपरौली में यमुना किनारे रहने वाले लोग ही यमुना को प्रदूषित करने पर तुले है। यमुना नदी के किनारे भी गंदगी के ढेर लगने लगे है। इससे सामाजिक संगठनों के लोगों में रोष है। वैदिक सनातन सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन देकर बताया यमुना नदी के आसपास बसे लोग ही यमुना को दूषित करने में लगे हैं। इससे यमुना नदी के किनारे पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा गया है। उन्होंने बताया संघ के सदस्यों ने कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान हितैष गुप्ता, पंकज खोखर, पंडित अनिल शर्मा, अनुराग खोखर, अंकुर गर्ग, उपेंद्र रूहेला, प्रदीप दहिया, रविंद्र शर्मा, सौरभ कुमार, अजय कुमार, रवि हिंदुस्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें