फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कामकाज निपटाने के लिए घर से तडके ही निकल पड़े थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन नो एंट्री-
विज्ञापन

- पूरे दिन बसों व ट्रेंनों में रही यात्रियों की भीड़
बागपत/ बड़ौत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आठ से दस सितंबर तक होने वाले जी-20 समारोह के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बृहस्पतिवार की शाम से तीन दिनों के लिए दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। जिस कारण बागपत की ओर से जाने वाले वाहनों को दिल्ली सीमा के बाहर ही रोका जाएगा। ऐसे में जहां एक तरफ बसों की दिल्ली में नो एंट्री रहेगी, वहीं 10 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिल्ली में कामकाज को निपटाने के लिए सुबह से ही लोग घरों से निकल पड़े थे। जिस कारण पूरे दिन ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ रही।
बृहस्पतिवार की तड़के ही जनपद के अलग-अलग गांवों से लोग दिल्ली में अपने जरूरी कामकाज को निपटाने के लिए बसों, ट्रेनों और अपने निजी वाहनों में रवाना हो गए थे। बहुत से यात्री ऐसे भी रहे, जिनके पास अपने निजी वाहन नहीं थे, उन्हें मजबूरन बसों और ट्रेनों का सहारा दिल्ली तक जाने के लिए लेना पड़ा। जिस कारण बावली चुंगी बस स्टैण्ड, पुराना दिल्ली बस स्टैण्ड के अलावा अन्य मुख्य रास्तों पर दिल्ली जाने वाली बसों में सवार होने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे
बड़ौत। सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे
विज्ञापन


आवश्यक वस्तु सेवा के लिए वाहनों के आवागमन पर रहेगी छूट
बागपत/ बड़ौत। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें