फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़े तिरछे खंभों से लोगों को जान का खतरा

विज्ञापन
बड़ौत में बिजरौल रोड़ के सामने टेढ़ा खड़ा खंबा - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में विद्युत निगम की ओर से अव्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। काफी समय से तिरछे हो गए खंभों को अब तक सीधा नहीं किया गया है। नगर की बिनौली रोड, बिजरौल रोड, अग्रसैन मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, गुराना रोड आदि जगहों पर कई खंभे आड़े तिरछे खड़े है। कुछ खंभे दीवारों व छतों के सहारे लटके हुए हैं, जिन्हें बांध कर काम चलाया जा रहा है। कई तो अधिक तिरछे होने से लोगों के घरों पर आ गए हैं। यह अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। नगरवासी दीपक जैन, अंकुश जैन, प्रवीण, शोभित, अनिल जैन का कहना है कि रास्ते से निकले बिजली के तारों की स्थिति काफी खराब है। हवा के चलने पर इनके टूटकर गिरने की संभावना अधिक है, वहीं तिरछे खंभों के गिरने का डर हर समय सताता रहता है। उधर, एसई रणविजय सिंह का कहना था कि जल्द ही तिरछे खंभों की जगह नए खंभे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें