बागपत। सर्दी के मौसम से लोगों को राहत मिल रही है। धूप खिलने से मौसम में गर्माहट आई है। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों पर और घरों के बाहर बैठे नजर आए। विभागीय अधिकारी पर कार्यालय के बाहर आकर अपनी जरूरी कार्य में व्यस्त रहे। मौसम विभाग ने सर्दी का तापमान न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। बाजारों में लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वाहनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वहीं सर्दी भले ही कम हो रही, लेकिन वायु का प्रदूषण कम होने का नहीं ले रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 331 रिकॉर्ड किया है। यह संकेत लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। सांस लेने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।