फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाइप लाइन के लिए सड़कों की खोदाई करने पर लोगों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जल निगम के अफसरों से नोकझोंक भी हुई, लोगों ने काम रुकवाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में पेयजल पाइपलाइन के लिए सड़कों की खोदाई करने के विरोध में लोगों ने हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया है। हंगामे के दौरान जल निगम के अफसरों में नोकझोंक हुई। बाद में समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर के अमित, सुमित आदि ने बताया कि जल निगम द्वारा शहर में पानी की पाइप लाइनों के नवीनीकरण, मरम्मत और नई पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इन कार्यों के दौरान सड़कों को तोड़ दिया गया है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है और लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को होली चौक से शहर के मुख्य मार्ग पर जल निगम के कर्मचारियों द्वारा काम शुरू करते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने मांग की है कि सभी कार्य निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराए जाए। जल निगम शहरी के अवर अभियंता शेर सिंह का कहना है कि जल्द ही शहर में कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें