खेकड़ा। खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र में दिन भर धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान रहे। साथ ही गर्म हवा चलने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलती रही। धूल भरी आंधी चलने से सुबह के समय लोगों को मार्गों पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूल भरी आंधी के साथ ही गर्म हवा भी चली। गर्म हवा चलने से लोग अपने घरों मे दुबकने को मजबूर हो गए, लेकिन धूल भरी आंधी एवं गर्म हवा का कुछ लोगों पर भी असर नही हुआ। कुछ लोग दिन भर मार्गों से गुजरते नजर आए। अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण लोग बेहाल बने हैं। लोग तेज गर्मी के चलते दिन भर शीतल पेयजल आदि से अपनी प्यास बुझाते रहे।