फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीडिंग नहीं होने के कारण अटकी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आधार फीडिंग कराने में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही से जिले के 17 हजार से अधिक लाभार्थियों की पेंशन अटक गई है। जिससे पेंशन धारकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब इनका आधार फीडिंग होने के बाद ही खाते में पेंशन भेजी जाएगी। वहीं वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के 45207 लाभार्थियों में अभी तक 27822 की आधार फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन

वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के खातों में एक हजार रुपये महीने के हिसाब से तीन माह में तीन हजार रुपये भेजे जाते हैं। जिसमें शासन से सभी लाभार्थियों के खातों में जनवरी माह में पेंशन की किस्त भेज दी गई थी। उधर पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को पेंशन के बैंक खातों में आधार फीडिंग कराने और आधार फीडिंग होने के बाद ही पेंशन का लाभ देने के आदेश जारी किए।
जिसके बाद विभागों ने आधार फीडिंग शुरू किया, लेकिन अभी तक आधार फीडिंग कराने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसका खामियाजा अब पेंशन धारकों को भुगतना पड़ रहा है। आधार फीडिंग कराने आने वालों को कॉमन सर्विस सेंटर पर जाने की सलाह विभाग के कर्मी देते थे। जिससे जिले के 45207 लाभार्थियों में केवल 27822 की आधार फीडिंग हो सकी, जबकि 17385 की फीडिंग नहीं हुई। जिसके चलते लाभार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें विकास भवन में समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग व जिला प्रोबेशन विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

---------
पेंशन के लाभार्थियों का विभागवार हाल
जिला समाज कल्याण में वृद्धा पेंशन योजना के 24025 लाभार्थी हैं, जिसमें 15357 का आधार फीडिंग हो चुकी है, जबकि 8668 की पेंशन अटकी हुई है। जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग से पेंशन के 6653 लाभार्थियों में से 2063 की फीडिंग हो चुकी है, जबकि 4590 की पेंशन अटकी हुई है। उधर जिला प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन की 14529 लाभार्थियों में से 10402 का आधार फीडिंग हो चुकी है, जबकि 4127 की फीडिंग नहीं होने के कारण पेंशन अटकी हुई है।
---------
पेंशन के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
जनवरी महीने में खाते में पेंशन आई थी, जिसके बाद कई बार बैंक जाकर खाता चेक करवा चुकी हूं, लेकिन पेंशन नहीं आई। पिछले आठ महीने से वृद्धा पेंशन का इंतजार कर रही हूं। पेंशन आने पर घर खर्च में काफी मदद मिलती है। - बोहती, पेंशन लाभार्थी
----
कई बार आ चुकी हूं विकास भवन
पिछले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रही हूं। विकास भवन में आने पर अधिकारी खाते में जल्दी पेंशन आने का आश्वासन देकर भेज देते है, लेकिन पेंशन नहीं मिली। - सदीकन, किशनपुर बराल
-------
कोट...
पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के आधार फीडिंग का कार्य चल रहा है। कई गांवों में शत प्रतिशत लाभार्थियों के आधार फीडिंग होने के चलते पेंशन भेजी जा चुकी है। जल्द ही शत प्रतिशत लाभार्थियों की आधार फीडिंग कराकर पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। - विद्यानाथ शुक्ल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें