फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती पर हर घर-प्रतिष्ठान पर लगाएंगे केसरिया ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। अखिल भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाएंगे। जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर हर घर-प्रतिष्ठान केसरिया ध्वज लगाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी नेता के आवास पर अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित हुए। जहां प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्र से अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत के बारे में बताएंगे। महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी थे और उनका राजध्वज केसरिया रंगा का था, जो बलिदान का प्रतीक है। उपाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने कहा कि समाज में समता व एकता का भाव लाने के लिए मुहिम चलाई गई है। उन्होंने सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश मंत्री नितिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, आकाश, मुदित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें