फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस नहीं देने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई

Sat, 10 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में न्यू एरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ककड़ीपुर में फीस जमा न करने पर स्कूल के शिक्षक पर 8वीं के छात्र को बेरहमी से पिटाई कर गंभीर घायल करने का आरोप लगा है। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे रमाला थाने लेकर पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


न्यू एरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ककड़ीपुर में रमाला गांव का दीपक पुत्र संजय कक्षा आठ का छात्र है। परिजनों ने बताया कि नोटबंदी के चलते वह फीस जमा नहीं कर पाया था। शुक्रवार को जब वह स्कूल पहुंचा और शिक्षक ने उससे फीस देने को कहा तो उसने पैसे न होने के कारण इंकार कर दिया।

इस पर शिक्षक पिटाई कर दी। छात्र का कहना है कि वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन शिक्षक नहीं माना। छुट्टी के बाद छात्र ने रोते हुए घर पहुंचकर परिजनों को मामले के बारे में बताया। इस पर आक्रोशित परिजन रमाला थाना पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ छात्र के पिता संजय ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और छात्र को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी रमाला जितेंद्र यादव ने बताया कि छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। छात्र को मेडिकल के लिए भेजा है। यह मामला गंभीर है इसकी जांच की जा रही है। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बच्चे की पिटाई से इंकार किया और कहा कि बच्चा शरारत कर रहा था और गिरने से चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें