बागपत जिला अस्तपाल स्थित फिजिशियन कक्ष में लगा छुट्टी का नोटिस
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में पांच चिकित्सकों का स्थानांतरण हो गया है। चिकित्सकों की कमी के कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भीड़ अधिक होने के कारण इलाज कराने के लिए लोग फर्श पर ही बैठ गए।
30 जून को जिला अस्पताल के सर्जन, त्वचा रोग विशेषज्ञ सहित पांच चिकित्सकों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में हो गया है। स्थानांतरण हुए चिकित्सक रिलीव हो गए है, जबकि जिले में स्थानांतरण होकर आए चिकित्सकों ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। चिकित्सकों की कमी के कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण इलाज कराने के लिए आए लोग फर्श पर ही बैठ गए। सीएमएस डॉ. एसके सुमन का कहना है कि स्थानांतरण होने के कारण चिकित्सकों की कमी चल रही है। इसके बावजूद लोगों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।
बागपत जिला अस्तपाल में लगी मरीजों की भीड़- फोटो : BAGHPAT