फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मरीजों को अच्छा और सस्ता इलाज मिले

Fri, 07 Mar 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव ​स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में स्टाफ से जानकारी लेते नाबार्ड के जीएम
विज्ञापन
बागपत। दक्षिण भारत की तर्ज पर अब पश्चिमी उप्र की सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई। इसके लिए नाबार्ड मुख्यालय मुंबई के जीएम सुनील कौशिक के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बागपत की सहकारी समितियों का दौरा किया। यहां आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल खोलने के लिए मंथन किया, जिससे सहकारिता का कारोबार बढ़े और मरीजों को अच्छा एवं सस्ता इलाज मिले।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग अब नाबार्ड के सहयोग से किसानों को बीज-खाद तथा कर्ज वितरण जैसे परंपरागत कार्यों के साथ अन्य क्षेत्रों में कारोबार बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए सरकार आउट सोर्स कंपनी से सर्वे करा रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद कंपनी रिपोर्ट देगी कि किस क्षेत्र की सहकारी समितियां क्या-क्या कारोबार कर सकती हैं।
इसी क्रम में नाबार्ड मुंबई के जीएम सुनील कौशिक, क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक लखनऊ अनीता आदि ने सहायक निबंधक सहकारिता के साथ बागपत की सरूरपुरकलां, दाहा, दोघट, बिनौली स्थित किसान सेवा सहकारी समितियों का दौरा कर स्टाफ तथा किसानों से बात कर संभावनाओं का पता लगाया। स्टाफ तथा किसानों से मैरिज होम, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन वितरण जैसे कारोबार करने के लिए विचार आए। सहकारिता विभाग ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने को आधुनिक अस्पताल खुलवाने के लिए मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें