फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों ने सीएमएस का घेराव किया

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सक न मिलने पर सीएमएस का घेराव करते मरीज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं बैठने पर मरीजों ने सीएमएम का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को सैकड़ों मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं मिलने पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जब चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे तो उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा का घेराव किया। उनसे चिकित्सकों की शिकायत कर उपचार कराने की मांग की। 

उन्होंने बताया पांच घटे से चिकित्सकों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं मिला। डॉक्टरों की इसी लापरवाही के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों मोह भंग हो रहा है। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। नौरोजपुर के वसीम, क्यामपुर के विपिन और खेड़की के मांगे शर्मा ने बताया डॉक्टरों का इंतजार सुबह 9 बजे से कर रहे है लेकिन एक बजे तक भी चिकित्सक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बुखार व अन्य बीमारी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा चिकित्सकों की ड्यूटी तहसील दिवस में लगी हुई है। इस कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने खुद ओपीडी में बैठ सैकड़ों मरीजों की जांच की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें