पठानकोठ मोहल्ले में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट
बड़ौत। नगर के पठानकोट मोहल्ले में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
घायलों में फरमान व उसका भाई रिजवान पुत्रगण नूरदीन पठानकोठ मोहल्ले का रहने वाला है। किसी बात को उनकी पड़ोसी दिलशाद के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस संबंध में एक पक्ष से फरमान ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।