फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घर जाने के लिए यात्री बे-बस

विज्ञापन
बड़ौत रोड़वेज स्टैंड़ पर बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करती सवारियां। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
- रोडवेज की तैयारियां नहीं आई काम, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

- बस में सीट के लिए मारामारी, खड़े होकर सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दीवाली पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने का अंदाजा बड़ौत डिपो को पहले ही था। बावजूद इसके तैयारियां कम पड़ गई। दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को बसों में सीट के लिए मारामारी झेलनी पड़ी। यात्री घंटों बसों के इंतजार में खड़े रहे। बसों में ठसाठस होकर यात्रियों को सफर करना पड़ा। सबसे अधिक मारामारी लंबे रूट की बसों के लिए रही।
विज्ञापन

दिवाली, गोवर्धन व भैयादूज पर्व को लेकर रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां करने का दावा किया था। मंगलवार रात से ही बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा था। लेकिन बुधवार सुबह से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के आगे सारी तैयारियां धरी रह गई। यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली, लोनी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली सहित छपरौली, किरठल, तुगाना, टांडा जाने वाले रूटों पर यात्री बस में सीट के लिए जूझते रहे। स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाने के साथ ही लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें