फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 दिसंबर को समाज के लोगों को सम्मानित करेंगा परशुराम संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भगवान परशुराम संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 25 दिसंबर को भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर समाज के बुर्जुगों को सम्मानित करने का निर्णय किया गया।
बैठक में विजय कौशिक ने कहा कि 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर सुबह हवन किया जाएगा। इसके उपरांत संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके ब्राह्मण समाज के लोगों और सेवानिवृत्त व्यक्तियों और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंडित अजय शर्मा को परामर्श मंडल में सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन राकेश मोहन ने किया। बैठक में गगन गौड़, कपिल शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रदीप शर्मा, पंडित सोमदत्त शास्त्री, पवन शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु कौशिक, अनुज भारद्वाज, श्यामलाल शर्मा एवं राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें