फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र, रेंगते रहे वाहन, सर्दी से बचने को सेंक रहे अलाव

Mon, 19 Dec 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में घने कोहरे से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। आज भी पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। वाहन सड़को पर रेंगते रहे तो सर्दी से बचाव को आग का सहारा लिया।
विज्ञापन
अलाव सेंकते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से पड़ रही सर्दी में सोमवार को और अधिक इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र लिपटा रहा। वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढका रहा जिस कारण वाहन भी सड़कों पर लाइटें जला रेंगने को मजबूर हुए। हाइवे समेत दूसरे मार्गों पर कई जगह वाहनों की लगी नजर आई। रविवार की देर शाम से ठंड में और अधिक इजाफा हुआ है।

घना कोहरा छाने से शहर से लेकर हाईवे, शहर व गांवों को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक वाहन सवारों को परेशानी हुई। घने कोहरे से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वाहन सवारों को काफी दिक्कत हुई। पाले के कारण जगह जगह लोग अलाव जला हाथ तपते नजर आए।
विज्ञापन


ठंड की वजह से लोग अपने घरों में ही कैद रहे। कोहरे का असर ट्रेन यातायात पर भी दिखा और अधिकतर ट्रेन देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कोहरा और सर्दी सांस व ह्रदय रोगियों के लिए परेशानी कर सकता है, इसलिए डॉक्टर उनको बचाव की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें